{"_id":"62755dfa9916d82c9524309d","slug":"young-men-and-women-caught-from-massage-center-sent-to-jail-nazibabad-news-mrt587502690","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाज सेंटर से पकड़े गए युवक-युवतियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसाज सेंटर से पकड़े गए युवक-युवतियों को जेल भेजा
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। न्यायालय ने मसाज सेंटर के नाम पर देह व्यापार में पकड़े गए पांच युवतियों सहित सभी 14 आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने नगर के कृष्णा टॉकीज के निकट यूनिक कांप्लेक्स के ऊपरी तल पर चल रहे मसाज सेंटर पर छापा मारा था। एसडीएम मनोज कुमार, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेेेश गौड़, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी, महिला एसआई कृष्णा दाहिमा की टीम ने मसाज सेंटर से संदिग्ध अवस्था में पांच युवतियों और युवकों को हिरासत में लिया था।
पानीपत की तीन व नई दिल्ली की दो युवतियों समेत ग्राहकों के रूप में नगर व आसपास क्षेत्रों के नौ युवकों को अनैतिक देह व्यापार में गिरफ्तार किया था। सराय चौकी प्रभारी सतेंद्र पूनिया की ओर से पुलिस ने शुक्रवार को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के सेक्शन तीन व चार के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी दिनेश गौड़ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद पांच महिलाओं सहित देह व्यापार में पकड़े गए क्षेत्रीय युवकों हारिश, आदिल, गुलशन, मोहित, मुशाहिद, मोईन, फैसल, पवन, कोमल, मो. शान को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।