फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man strangled his wife to death in Nurpur

बिजनौर: नूरपुर - युवक ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला

Sun, 12 Feb 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 12 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Young man strangled his wife to death in Nurpur
- महिला की हत्या में आरोपी पति को पुुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- राजा का ताजपुर गांव की घटना, शराब पीने से रोकने पर दिया था घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-22
नूरपुर (बिजनौर)। शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
राजा का ताजपुर में शनिवार को ओमपाल सैनी की पत्नी सविता (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई शेर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसका बहनोई ओमपाल शराब पीकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उसने अपनी बहन की हत्या करने का शक जताया था। पुलिस ने शेर सिंह की तहरीर पर ओमपाल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया, जिसके बाद पुलिस ने घटना को हत्या में तरमीम कर मृतका के पति ओमपाल को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि पूछताछ में ओमपाल ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि वह शराब पीने का आदि था। सविता उसके शराब पीने का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उनका झगड़ा होता था। 10 फरवरी को ताजपुर में ही उसकी मौसेरी बहन की शादी में उसने अत्यधिक शराब का सेवन किया। शनिवार को इस बात को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने सविता का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को छुपाने के लिए उसने सबको आत्महत्या करने की बात कह दी। पुलिस ने ओमपाल का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसहारा हुए दो बच्चे
शराब की लत ने एक घर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पत्नी की हत्या करने वाले ओमपाल को जरा भी ख्याल नहीं आया कि उसके दो मासूम बच्चों का क्या होगा। मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद उनके दोनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। मां की मौत व पिता के जेल जाने से आठ साल की बेटी व छह साल का बेटा बेसहारा हो गए हैं। अभी उनके पालन की जिम्मेदारी दादा लल्लू सैनी व दादी ऊषा देवी ने ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed