फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man killed with knife attack, two injured

चाकू से हमला कर युवक की हत्या, दो घायल

Sun, 21 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Young man killed with knife attack, two injured
नजीबाबाद- नवनीत फाइल फोटो। - फोटो : NAZIBABAD
चाकू से हमला कर युवक की हत्या, दो घायल
विज्ञापन

नजीबाबाद। मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
नगर आबादी से लगे खैरूल्लापुर उर्फ शाहपुर में मालन नदी के कटाव को रोकने के लिए पिचिंग लगाई जा रही है। रविवार सुबह लगभग सात बजे किसी बात को लेकर क्षेत्र के युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में युवक नवनीत उर्फ गुड्डू की मौत हो गई जबकि उसके दो संबंधी अतुल और मुकुल घायल हो गए है। मृृतक और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक के परिजनों और घायलों से घटना की जानकारी ली है। मृतक के भाई सतेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप है कि पिचिंग बनाने को लेकर गांव के ही अंकुल ने उस पर हमला बोला है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी अंकुल की तलाश में जुटी है।

नजीबाबाद में युवक की मौत पर अस्पताल में परिजनों से जानकारी करती पुलिस।

नजीबाबाद में युवक की मौत पर अस्पताल में परिजनों से जानकारी करती पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।

नजीबाबाद में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed