{"_id":"65789c2cc4d8c999bb067007","slug":"young-man-hanged-after-being-tortured-by-moneylenders-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-15785-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सूदखोरों के सितम की फांसी पर लटका युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सूदखोरों के सितम की फांसी पर लटका युवक
विज्ञापन
- देनदारी को लेकर कर्जदारों के दबाव से परेशान था युवक, परिवार में मचा कोहराम
-तीन बीघा जमीन एवं तीन भैंस बेचकर पैसे दिए, लेकिन नहीं उतरा कर्ज
- पिता ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की, फोरेंसिकट टीम ने भी जुटाए सुबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। लाइलाइज बना कर्ज का मर्ज और सूदखोरों का सितम एक और युवक की जिंदगी लील गया। कर्जदारों के लगातार बढ़ते दबाव के बीच तनाव में जिंदगी बसर कर रहे युवक की मौत के बाद से अब उसके परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, बुढ़ापे का आखिरी सहारा छीनने से परेशान पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्राम पित्थापुर निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसके पुत्र सौरभ कुमार (25) को इकरामुद्दीन निवासी ग्राम मंसूर सराय पितथापुर एवं तेजपाल उर्फ नन्हे यादव निवासी रसूलपुर उर्फ बुडेरन ने उधार रुपये दे रखे थे। अपने पुत्र का उधार उतारने के लिए उसने गत वर्ष तीन बीघा जमीन एवं तीन भैंस बेचकर पैसे दिए। मगर, फिर भी उनका कर्ज नहीं उतरा।
आरोप है कि कर्ज वाले आए दिन पैसों के लिए दबाव बनाते रहते थे। इसी कारण उसके पुत्र सौरभ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि कर्ज न दे पाने के कारण एक व्यक्ति ने उसके पुत्र की बाइक भी अपने पास रख रखी है। उसने न्याय की गुहार लगाई। फॉरेंसिक जांच टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ।