फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man for sepoy recruitment

सिपाही भर्ती के लिए उमड़े युवा

Tue, 19 Jun 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 19 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Young man for sepoy recruitment
बिजनौर में आरजेपी इंटर कॉलेज में सिपाही भर्ती की परीक्षा से पूर्व लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सोमवार को पुलिस आरक्षी की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। 17 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने सिपाही की परीक्षा दी। इस दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के बहुत पुख्ता इंतजाम रहे। किसी को भी परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं फटकने दिया गया। 2625 आवेदकों ने परीक्षा छोड़ दी।       
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो नजीबाबाद, तीन किरतपुर व नौ केंद्र बिजनौर में बनाए गए थे। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी रविवार को ही पहुंचने शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। केंद्र के अंदर व बाहर पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी पुलिसकर्मी को ड्यूटी स्थल न छोड़ने की सख्त हिदायत दी गई थी। केंद्र पर पुलिसकर्मियों को मोबाइल भी नहीं चलाने दिए गए। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा देने के लिए प्रथम पाली में दस हजार 32 रजिस्ट्रेशन हुए थे। इनमें से आठ हजार 608 ने ही परीक्षा दी। 1424 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में दस हजार 32 में से 8 हजार 831 ने परीक्षा दी। 1201 आवेदक अनुपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद जब परीक्षार्थियों का रैला अपने घरों की ओर रवाना हुआ तो केंद्रों के बाहर जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी।  एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बिजनौर में गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, शामली और सहारनपुर के अभ्थर्थियों ने परीक्षा दी।  
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के परिजनों के लिए लगाए टेंट
केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के साथ आए परिजनों के लिए टेंट लगाए गए थे। पानी के लिए टैंक व बैठने के लिए कुर्सी की भी व्यवस्था की गई थी। तीन सेंटरों पर एक एंबुलेंस लगाई गई थी। परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग अभियान चलाया जगया। युवतियों व छात्राओं को पहले ही गहने आदि न पहनने की हिदायत दी गई थी। रोल नंबर व पेन के अलावा किसी को भी कोई अन्य सामान लेकर केंद्र में नहीं जाने दिया गया। उड़नदस्ते ने भी परीक्षा केंद्रों के अंदर चेकिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे    भी लगाए गए थे। केंद्रों में हर गतिविधि को कैद किया गया। बिजनौर में आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालोजी में पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में कराई गई। दोनो पालियों में 1400 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। टीसीएस सौरभ कुमार, निदेशक एनके सिंह, उपकेंद्र अधीक्षक विपिन कुमार आदि व्यवस्था में रहे। ऑब्जर्वर के रूप में सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार व उवैस खान, मनोरंजन कर निरीक्षक अजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed