फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young farmers will get employment from Farm Machinery Bank

फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से मिलेगा युवा किसानों को रोजगार

Thu, 08 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Young farmers will get employment from Farm Machinery Bank
बिजनौर । किसानों की मदद करने के लिए गन्ना समितियों में फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए जाएंगे। इन मशीनरी बैंक से किसानों को न्यूनतम दर पर कृषि यंत्र मिलेंगे। साथ ही एक फार्म मशीनरी बैंक से पांच युवा किसानों को रोजगार प्राप्त कराया जाएगा। गन्ना विभाग सहकारी विकास गन्ना समितियों पर फार्म मशीनरी बैंक खोलने जा रहा है। इस मशीनरी बैंक में ट्रैक्टर सहित आधुनिक तकनीकी वाले कृषि यंत्र उपलब्ध रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने इस संबंध में सभी को निर्देश जारी किए हैं। मशीनरी बैंक के संचालन के लिए पंच उद्यमी संस्था की स्थापना की जाएगी। अनुभवी युवा किसान फार्म मशीनरी बैंक का संचालन करेंगे और किसानों को कम किराए पर यंत्र उपलब्ध कराएंगे। इन मशीनों के किराए से यंत्रों का रख-रखाव व संस्था में शामिल युवाओं को पारिश्रमिक दिया जाएगा। किसान खेती का कार्य पूर्ण कर समिति में यंत्र वापस करेंगे। डीसीओ पीएन सिंह ने बताया कि फार्म मशीनरी बैंकों की समितियों में स्थापना करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

फसल अवशेषों का करेंगे खेतों में प्रबंधन
इन आधुनिक तकनीकी युक्त यंत्रों के माध्यम से किसान खेतों में फसलों के अवशेषों का सही तरीके से प्रबंधन कर सकेंगे। पराली आदि फसल अवशेष जलाने की जरूरत नहीं रहेगी। इससे पर्यावरण सही रहेगा और खेतों में अवशेष प्रबंधन होने से खाद की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed