{"_id":"5ea5b9e28ebc3e903730024c","slug":"you-will-get-employment-information-from-home-bijnor-news-mrt4793239130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवायोजन कार्यालय में कराएं पंजीकरण, घर बैठे मिलेगी रोजगार की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन कार्यालय में कराएं पंजीकरण, घर बैठे मिलेगी रोजगार की जानकारी
विज्ञापन
बिजनौर। कोरोना को हराने में उपजी परिस्थितियों में देश में करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने की बात कही जा रही है। जिले में भी हजारों लोग दूसरे प्रदेशों से काम छोड़कर आए हैं। ये लोग सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर घर बैठे रोजगार की जानकारी ले सकते हैं। पूरे देश में निकलने वाली रिक्तियों की जानकारी घर मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आएगी।
रोजगार की तलाश को सेवोयाजन विभाग का पोर्टल मंजिल तक पहुंचाता है। कभी बेरोजगारी भत्ता देने वाला सेवायोजन कार्यालय पर अब युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद करता है। पहले युवाओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभाग के कार्यालय में जाना होता था। लेकिन अब विभाग के पोर्टल पर कहीं से भी युवा पंजीकरण करा सकते हैं। देश भर में सरकारी व निजी क्षेत्र में निकलने वाली रिक्तियों की जानकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पहुंच जाती है। लॉकडाउन के बीच यूपी व दूसरे प्रदेशों से करीब 15 हजार मजदूर अपने गांवों को लौटे हैं। शहरों में भी मजदूर लौटे हैं। इन मजदूरों के भविष्य के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है हालांकि औद्योगिक फर्मों में काम करने वालों की जरूरत होगी ही। ऐसे में लोग घर बैठे विभाग में पंजीकरण कराकर रोजगार की जानकारी ले सकते हैं।
-------
ऐसे होगा पंजीकरण
सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल पर sewayojan.up.nic.in टाइप कर क्लिक करें। इसके बाद नया एकाउंट बनाने के लिए जॉब सीकर पर क्लिक करना है। इसके बाद खुले पेज पर नाम, मोबाइल, ईमेल आईडी डालनी है। जीमेल आईडी के अलावा एक अन्य कॉलम में अपने मोबाइल को भी आईडी के कॉलम में भरना है और उसका पासवर्ड रखना है। पासवर्ड का पहला अक्षर बड़ा हो। पासवर्ड में अक्षर और अंक दोनो होने चाहिए। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा जो डालना है। इसके बाद कई पेज खुलेंगे। उस पर खुद की जानकारी व शैक्षिक योग्यता डालनी है।
विज्ञापन
-------
शिक्षा, आयु की बाधा नहीं
सेवायोजन विभाग में पंजीकरण के लिए आयु व शिक्षा की कोई बाधा नहीं है। विभाग में हर महीने 300 से 350 रजिस्ट्रेशन होते हैं। हालांकि लॉकडाउन में पंजीयन कम हुए हैं। लॉकडाउन से पहले पोर्टल पर जिले के 37 हजार 120 रजिस्ट्रेशन थे। अब यह संख्या 37 हजार 262 ही हुई है। केवल 142 पंजीकरण ही हुए हैं।
----
घर बैठे मिलेगी जानकारी
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज चौधरी के अनुसार कोई भी विभाग के पोर्टल पर घर बैठे पंजीकरण करा सकता है। रिक्तियों की जानकारी मोबाइल पर एसमएस के जरिये मिलेगी।