{"_id":"61f436f307e6cf1f4324b315","slug":"you-can-file-objection-on-the-answer-series-of-uptet-till-february-1-bijnor-news-mrt5749788189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं उत्तरमाला पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं उत्तरमाला पर आपत्ति
विज्ञापन
एक फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं यूपीटीईटी की उत्तरमाला पर आपत्ति
बिजनौर। शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी की उत्तर माला जारी हो गई है। उत्तर माला परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हो गई है। अभ्यर्थियों के पास उत्तर माला पर आपत्ति दर्ज करने के लिए चार दिन दिए गए हैं।
यूपीटीईटी 23 जनवरी को हुआ था। जिले में करीब 32 हजार अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे। अभ्यर्थी अभी तक सवालों के सही जवाबों को लेकर आंकड़े बाजी में लगे थे। अभ्यर्थियों का उत्तर माला को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर माला वेबसाइट यूपीडीईएलईडी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी उत्तर माला पर एक फरवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अभ्यर्थी को आपत्ति करने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये फीस जमा करनी है। फीस जमा नहीं होने पर आपत्ति मान्य नहीं होगी। भुगतान ऑनलाइन करना है। आपत्ति सही मिलने पर पैसा ऑनलाइन खाते में वापस होगा। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार ऑनलाइन आपत्ति होनी है। अभ्यर्थी को आपत्ति करते समय कोई अभिलेख या साक्ष्य अंकित नहीं करना है। सिर्फ किताब का नाम, पृष्ठ संख्या, प्रश्न के सामने रिमार्क विकल्प अंकित करना है।