फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yogi government created history of development in 100 days: Kapil Dev

योगी सरकार ने 100 दिन में विकास कर रचा इतिहास

Sat, 30 Jul 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Yogi government created history of development in 100 days: Kapil Dev
योगी सरकार ने 100 दिन में विकास का रचा इतिहास : कपिल देव
विज्ञापन

बिजनौर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के 100 दिन पूरे हो गए। सरकार ने 100 दिन योजना में जो विकास का लक्ष्य निर्धारित किया था। उसे समयावधि में पूरा कर विकास का इतिहास रच दिया है। 100 दिन के टारगेट में सरकार ने सड़कों का निर्माण, गरीबों को आवास, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, कानून व्यवस्था और मजबूत करने, रोजगार देने का कार्य किया। ऐसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली सरकार में ही मुमकिन था। प्रभारी मंत्री ने यह बात विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने पिछले कार्यकाल में प्रदेश में 44 लाख आवास बनवाएं और इन 100 दिनों 82 सौ आवास बनवाने का काम किया। रोजगार मेलों से 50 हजार युवाओं को रोजगार दिया, दस हजार पुलिस भर्ती की गई। सरकार के कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्रियों ने मंडलों व जिलों में पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की। गांव गांव पहुंचकर वार्ता, चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से हर छोटे-बड़े व्यक्ति से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। जिले में दो नए आईटीआई बन रहे हैं। मेडिकल कालेज का निर्माण तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

कपिल देव ने कहा कि गन्ना भुगतार लक्ष्य के अनुसार हुआ, बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ, बिजली अच्छी होने से इंडस्ट्रीज जीवित हुई। पीपी मॉडल से रोडवेज बस स्टैंडों का विकास किया जा रहा है। हाईवे व सड़कों का निर्माण तेजी से हुआ है और चल रहा है। कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है। अपराधियों पर शिकंजा कसा और माफियाओं की संपत्ति जब्त हो रही है। प्रदेश में कानून का राज है। बाढ़ से निपटने के लिए सरकार पुख्ता इंतजाम कर रही है। करीब 63 करोड़ के बजट से स्थाई तटबंध बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने हेलीकॉप्टर से की थी पुष्प वर्षा
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि तत्कालीन सरकार में सावन माह में कांवड़ मेले में डीजे आदि पर रोक लगा थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ उन बाधाओं को खत्म किया, बल्कि कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से स्वयं पुष्प वर्षा की। योगी राज में धार्मिक संस्थाओं का विकास हुआ और भावनाओं का सम्मान हुआ है।
पर्यटन की ओर बढ़ रहे बिजनौर के कदम
मंत्री ने कहा कि जनपद में पर्यटन का तेजी से विकास हो रहा है। सरकार योजना बनकर उसपर काम करा रही है। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि विदुरकुटी पर बड़ा कार्य हुआ है। अमानगढ़ का गेट भी जल्द खुल जाएगा।

यह रहे प्रेसवार्ता में उपस्थित
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, धामपुर विधायक अशोक राणा, नहटौर विधायक ओमकुमार, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ पूर्ण बोरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed