फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yoga will be done daily in secondary schools

माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिदिन होंगे योग

Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Yoga will be done daily in secondary schools
माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिदिन होंगे योग
विज्ञापन

बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए खेल होंगे। रोजाना प्राणायाम, ध्यान और योग कराना अनिवार्य होगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थी सामूहिक रूप से योग का प्रदर्शन करेंगे।

शासन ने विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की हिदायतें जारी की हैं। जो यूपी बोर्ड के 387, सीबीएसई के 112 समेत आईसीएसई, तकनीकी कॉलेजों में लागू होगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए शतरंज, पहेली आदि खेल नियमित कराए जाएंगे। बताया कि प्रार्थना के समय हाथ का व्यायाम कराए जाएं। फिट इंडिया के अंतर्गत विद्यालयों में प्रत्येक दिवस प्राणायाम, ध्यान, योग आदि कार्यक्रम होने हैं। निर्देश दिए हैं कि देशभक्ति के गीतों पर योग कराया जाए। विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की योग प्रश्नोत्तरी व योग ओलंपियाड में आवश्यक रूप से प्रतिभाग कराया जाए। आयु के अनुसार योग गतिविधियां हों। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों को मई से निर्देश का पालन करना जरूरी है। विद्यार्थियों की जून में भी योग कक्षाएं चलेंगी। 21 जून को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। विद्यालयों को उस दिन योग का प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed