{"_id":"60d0ddfc8ebc3e32363351c0","slug":"yoga-done-to-make-the-body-healthy-nazibabad-news-mrt543848546","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर को निरोगी बनाने के लिए किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर को निरोगी बनाने के लिए किया योग
विज्ञापन
नजीबाबाद के रमा जैन कॉलेज में योग करतीं छात्राएं।
- फोटो : NAZIBABAD
शरीर को निरोगी बनाने के लिए किया योग
नजीबाबाद। विश्व योग दिवस पर नगर की विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर शरीर को निरोगी बनाने के लिए योग किया।
गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक कमल शर्मा ने साधकों को योग आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग करने से मनुष्य के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मस्तिष्क तनाव मुक्त रहता है। उन्होंने साधकों से स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए नियमित योग करने की अपील की। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक प्रशांत चौधरी, आशु चौधरी, जितेंद्र, ओमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, देवेश मौजूद रहे।
रमा जैन कन्या महाविद्यालय के योग कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास किया। उन्होंने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, मयूरासन, कपालभांती, मकरासन, भस्त्रिका आदि का अभ्यास किया। महाविद्यालय के निदेशक केसी मठपाल ने कहा कि नियमित योग से मानव शरीर में उर्जा बनी रहती है और तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। सोमवार को एनसीसी कैडेट तूलिका, शालिनी, खुशबू, इशिका, खुशी, शिवानी, अंजली, भानुप्रिया, अंशिका ने योग आसन किए। इस अवसर पर डा. रत्ना गर्ग, पारुल, श्वेता, डा. अंकुर अग्रवाल मौजूद रहे।
उधर, नमो फाउंडेशन के सदस्यों ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। फाउंडेशन के सचिव सुुुशील राजपूत, रविंद्र काकरान, मनोज कुमार, सूर्यांश आर्य, कृति आर्य, डा. दीपक त्रिपाठी, भूपेंद्र सहित अनेक लोगों ने योगाभ्यास किया।

नजीबाबाद के रमा जैन कॉलेज में योग करतीं छात्राएं।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ में योग करते गायत्री साधक।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन