फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yashpal Singh won in the competition between two former presidents

Bijnor News: दो पूर्व अध्यक्षों के मुकाबले में यशपाल सिंह ने बाजी मारी

Mon, 22 Jul 2024 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Yashpal Singh won in the competition between two former presidents
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वी राजीव चौहान को 56 मतों से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद के लिए दो पूर्व अध्यक्षों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अध्यक्ष पद यशपाल सिंह ने बाजी मारी। उनके सिर पर अध्यक्ष पद का ताज रखा गया। विजयी यशपाल सिंह को 912 एवं राजीव चौहान को 856 मत मिले। 56 मतों से यशपाल सिंह जीत दर्ज कराई।
महासचिव पद पर मुकाबले में विशाल अग्रवाल 82 मतों से विजयी रहे। उन्हें 551 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी कोमल सिंह को 469 मत मिले। सचिन चौधरी को 416, मनोज सेठी को 256, तेज सिंह सैनी को 65 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुनेश कुमार 30 मतों से जीते, उन्हें 652, सुशील त्यागी को 622, सत्येंद्र कुमार को 246 व हरि सिंह को 243 मत मिले।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष मुकाबले में रणजीत सिंह ने 271 मतों से जीत हासिल की रणजीत सिंह को 1022, जितेंद्र कुमार को 751 मत मिले। संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर आशीष तोमर 134 मतों से जीत गए। आशीष तोमर को 759, पुष्पेंद्र कुमार को 525, मोहम्मद तसव्वर को 242, मोहम्मद शारिक को 228 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद पर ममतेश चौहान सर्वाधिक 365 मतों से जीतीं। ममतेश चौहान को 1059 व शाहिना परवीन को 694 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed