फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yagya performed for environmental purification, planted saplings

पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों ने किया पौधरोपण

Sat, 05 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Yagya performed for environmental purification, planted saplings
नजीबाबाद के रामलीला मैदान में पौधा रोपित करते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
पर्यावरण शुद्धि के लिए किया यज्ञ, रोपे पौधे
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों ने पर्यावरण दिवस पौधरोपण किया। पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ किया और पौधे रोपे।
नमो फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने पर्यावरण शुद्धि के लिए अपने-अपने घर यज्ञ किया। इसके बाद सिद्धबली विहार कालोनी पार्क में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक मनोज कुमार, निशा रानी, कृति आर्य, सूर्यांश कुमार, साक्षी, धनीराम, अपूर्वा, बृंदा, सुनीता आर्य, कृष्णचंद, कृष्ण कुमार, भूपेंद्र, अशोक, उदय सिंह, सरिता, विपिन गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नजीबाबाद एसबीआई शाखा के प्रबंधक वेद प्रकाश वर्मा ने साहनपुर पेट्रोल पंप के पास पौधरोपण किया। इस अवसर पर सुशील राजपूत, पूर्व सैनिक रविंद्र काकरान, वैभव राजपूत, माधव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इनर व्हील क्लब की ओर से पौधरोपण किया गया। क्लब ने पर्यावरण उत्थान के लिए कार्य करने पर शिक्षिका चंचल चावला को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष इंदु गुप्ता, उपाध्यक्ष रश्मी अग्रवाल, उमा मित्तल, अरुणा गोयल, रमा शुक्ला, नीतू अग्रवाल, अंजू मेहरा, इंदु गुप्ता मौजूद रही। भागूवाला के डीएमआर डिग्री कालेज में आरके सागर के नेतृत्व में कालेज परिसर में पौधरोपण किया गया।

ईष्ट देव के समतुल्य है वृक्षों की पूजा
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ के पंडित राम शर्मा और साधकों ने शनिवार को पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षों की पूजा को ईष्ट देव की पूजा के समतुल्य माना गया है। देवतुल्य पीपल और वट के वृक्ष दिन रात ऑक्सीजन देते हैं। साधकों ने लोगों से पूर्वजों की पुण्यतिथि, जन्मदिवस, विवाह दिवस समेत अन्य समारोह के अवसर पर एक पौध अवश्य लगाने की अपील की। पौधरोपण में व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार, सुमन वर्मा, सुनील वर्मा साधक मौजूद रहे।

नजीबाबाद में पौध रोपित करतीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी।

नजीबाबाद में पौध रोपित करतीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में पौध रोपित करते गायत्री शक्तिपीठ के साधक।

नजीबाबाद में पौध रोपित करते गायत्री शक्तिपीठ के साधक।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के साहनपुर क्षेत्र में पौध रोपित करते नमो फाउंडेशन के सदस्य।

नजीबाबाद के साहनपुर क्षेत्र में पौध रोपित करते नमो फाउंडेशन के सदस्य।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के सिद्घबली विहार कॉलोनी में पौधा रोपण का संकल्प लेते क्षेत्रवासी।

नजीबाबाद के सिद्घबली विहार कॉलोनी में पौधा रोपण का संकल्प लेते क्षेत्रवासी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed