फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Worshiped Mahagauri and passed the fast

महागौरी की पूजा-अर्चना कर किया गया व्रतों का पारायण

Tue, 20 Apr 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Mahagauri and passed the fast
03ड्ड क्षत्रियनगर शिव मंदिर में कन्या जमाते श्रद्धालु। - फोटो : DHAMPUR
बिजनौर। चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के भक्तों ने कन्याओं और लांगुर को जिमाकर अपने व्रतों का पारायण किया। इससे पूर्व नगर के सिद्धपीठ महाशक्ति कालिका एवं मां चामुंडा देवी धाम सहित जिले भर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। देवी मैया के भक्तों ने अष्टमी पर देवी महागौरी की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर नारियल, चुनरी, हलवा, पूड़ी आदि प्रसाद चढ़ाकर माता महागौरी से परिवार में सुख-समृद्धि की कामना के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिरों में मेले जैसा दृश्य रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता के आठवें रूप महागौरी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों में माता के स्वरूप कन्याओं और लांगुर को भोजन कराकर परिवार की उन्नति एवं सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों और घरों में दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा आदि का विधि-विधान से पाठ कर माता रानी की महाआरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से पंच द्रव्यों, विशिष्ट इत्रों से अभिषेक और श्रृंगार किया गया। अपने घरों में भक्तों ने नौ कन्याओं को देवी का स्वरूपा मानकर चुन्नी धारण करवाकर उन्हें पूजा गया। साथ ही कन्याओं को हलवा, पूड़ी, चना, फल, उपहार और दक्षिणा आदि भेंट कर आदरपूर्वक विदा किया। इसके बाद भक्तों ने अपने घरों में बने पकवान से अपने उपवास खोले।
विज्ञापन

---------
शहर के लोगों ने कन्याओं को जिमाने से बनाई दूरी
जनपद में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के कारण शहर के लोगों ने कन्याओं को जिमाने से दूरी बनाई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने कोरोना का खौफ खाए बगैर ही पूरे विधि-विधान से कन्याओं को जिमाकर पूजन किया। शहर के श्रद्घालुओं ने माता महागौरी का पूजन करने के बाद कन्याओं के स्थान पर गोमाता को भोजन कराकर व्रतों का पारायण किया। शहर के लोगों ने अपनी बेटियों को एक-दूसरे के घर भेजने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed