फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Worshiped in sugar mill for sugarcane crushing session

अवध चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र के लिए हुआ पूजन

Tue, 27 Oct 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Worshiped in sugar mill for sugarcane crushing session
गन्ना पेराई सत्र के लिए चीनी मिल में हुआ पूजन
विज्ञापन

स्योहारा। अवध चीनी मिल की पेराई सत्र के लिए मिल में पूजन किया गया। चेन में गन्ना डाला गया।
अवध चीनी मिल का शुभारंभ सोमवार को किया गया। पूजन पंडित राकेश शर्मा व मुकेश द्विवेदी ने यजमान अधिशासी उपाध्यक्ष फाइनेंस आशुतोष त्रिपाठी से संपन्न कराया गया। अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह से छोटी चेन का पूजन कराया। इसके बाद बिरला फार्म कुरी केसोपुर के कृषक हरपाल सिंह और भोले की गन्ने की गाड़ी को तौल कांटे पर खड़ा करके बैलों का पूजन किया गया। अधिशासी अध्यक्ष गन्ना बलवंत सिंह ने बैलों को प्रसाद खिलाया। उनका तिलक किया। इस मौके पर बैलों को झूल भी दी गईं। किसान हरपाल सिंह और भोले को कंबल तथा इनाम वितरित किया गया।
चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल के सत्र 2020-21 का शुभारंभ 29 अक्तूबर को किया जाएगा। किसानों को गन्ना के इंडेंट भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि भुगतान के मामले में भी उनकी चीनी मिल अग्रणी रही है। अधिशासी उपाध्यक्ष तकनीकी राजीव त्यागी, चीफ इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह, बिड़ला फार्म अफजलगढ़ के प्रभारी प्रबंधक महेंद्र मान शेखावत, मनोज गोयल, विवेक कांत शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, नीरज गुप्ता, डॉ गिरीश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, मैनेजर एचआर विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनदेखी का आरोप
सोमवार को अवध चीनी मिल के पूजन के दौरान किसान यूनियन अथवा नगर का कोई भी गणमान्य व्यक्ति मौजूद नहीं रहा। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि चीनी मिल और गन्ना किसान एक दूसरे के पूरक हैं। चीनी मिल में शुभारंभ की इस पूजा में किसानों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed