फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Worries about the future and problems of the present are causing stress.

Bijnor News: भविष्य की चिंता और वर्तमान की परेशानी दे रही तनाव

Sun, 28 Apr 2024 03:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Worries about the future and problems of the present are causing stress.
बिजनौर। भले ही लोग खुद को अच्छा महसूस करते हैं। मगर लोगों में मानसिक समस्याएं खूब पनप रही हैं। भविष्य की चिंता, परिवार में कलह, गलत जानकारी की वजह से ज्यादातर लोग तनाव, घबराहट के शिकार हो रहे हैं। सही इलाज नहीं मिलने पर भी समस्याएं बढ़ रही हैं। इन्हीं समस्याओं को कुछ लोगों ने अमर उजाला से साझा किया। जिन सवालों का जवाब मेडिकल अस्पताल में कार्यरत मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार ने दिया।
विज्ञापन

- प्रश्न-1- पड़ोसियों का दुर्व्यवहार और शारीरिक समस्याओं से परेशान। क्या करें?

उत्तर- सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि क्या सही में आपके पड़ोसी दुर्व्यवहार कर रहे हैं। या केवल आपको ही लगता है। आपको परिवार वालों को भी पड़ोसियों का व्यवहार गलत लगता है। अगर शारीरिक समस्याओं से ज्यादा परेशान हैं और अपने आप को लेकर बुरे विचार आ रहे हैं। तो ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ व्यतीत करें। नींद अच्छी लें। समस्या ठीक नहीं होती हैं तो मनोरोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।
विज्ञापन

- प्रश्न-2- कम आमदनी ज्यादा खर्च बना कलह का कारण, कैसे बनाएं तालमेल?

उत्तर- आय की कमी के कारण क्लेश रहने लगा है तो आय बढ़ाने के साधन ढूंढ़ें। या कोई दूसरी नौकरी करें। साथी का सहयोग लें। पति-पत्नी को यह समझना है कि घर को मिलकर चलाना हमारी जिम्मेदारी है। आमदनी और खर्च में सामंजस्य बनाना चाहिए। योजना ही बनाकर दोनों लोग घर चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रश्न-3- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बीच सफलता में देरी दे रही तनाव, कैसे मिले छुटकारा?

उत्तर- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की पढ़ाई के लिए टाइम टेबल होना बेहद जरूरी है। पढ़ाई के साथ-साथ व्यायाम और खानपान का भी ध्यान रखना है। सात से आठ घंटे की नींद लेना भी बेहद जरूरी है। ऐसा करने से तनाव नहीं होगा। अगर किसी नौकरी के लिए चयन नहीं हो रहा है तो दूसरी जगह प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed