फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work to change the appearance of roadways bus stand started

Bijnor News: रोडवेज बस स्टैंड की सूरत बदलने का काम शुरू

Wed, 14 Aug 2024 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Work to change the appearance of roadways bus stand started
नगीना। बदहाल रोडवेज बस स्टैंड की सूरत बदलने का काम अब प्रारंभ हो गया है। विधायक मनोज पारस ने परिवहन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 78 लाख रुपये की लागत से रोडवेज बस स्टैंड के नए भवन के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर नगीना रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बस स्टैंड के पुनर्निर्माण कार्य के लिए हुए शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक मनोज पारस ने नारियल फोड़कर, पांच नई ईंट रखकर व फीता काटकर नए भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मौजूद एआरएम धामपुर पीएल पथरिया ने बताया कि नए भवन में यात्रियों के बैठने का प्रतीक्षालय कक्ष, रोडवेज बस स्टैंड का नया भवन, शौचालय, पार्किंग, कैंटीन आदि की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि कार्य को छह माह में पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहायक अभियंता मुरादाबाद नवनीत गोयल, सहायक अभियंता मेरठ अनिल शर्मा, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष काज़ी सुहैल, हाजी रोशन, अमित जैन विक्की, साहू कपिल अग्रवाल, सचिन बिश्नोई, धर्मेंद्र पारस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सरकारी कार्यक्रम पर नजर आया सपा का रंग

शिलान्यास कार्यक्रम सरकारी की बजाय समाजवादी पार्टी का ज्यादा दिखाई दिया। कार्यक्रम में भाजपा का कोई कार्यकर्ता व नेता दिखाई नहीं पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर पर विधायक मनोज पारस के साथ सपा नगर अध्यक्ष का फोटो लगा था, जबकि निवेदक में भी समाजवादी पार्टी नगीना लिखा हुआ था। इस संबंध में एआरएम धामपुर पीएल पथरिया का कहना है कि उन्होंने बैनर को नहीं पढ़ा है तथा कार्यक्रम विधायक के द्वारा ही रखा गया था।

- ऐसे अफसरों की होगी शिकायत : अनूप वाल्मीकि
इस संबंध में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि का कहना है कि सरकारी कार्यक्रम को विभाग के जिस भी अधिकारी ने एक पार्टी विशेष का बनाने में सहयोग किया है, उसकी शिकायत शासन स्तर पर कराते हुए कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के बारे में उन्हें भी कोई सूचना नहीं दी गई है।

लाल ईमली से घंटाघर रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास धंसी सड़क। संवाद

लाल ईमली से घंटाघर रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास धंसी सड़क। संवाद

लाल ईमली से घंटाघर रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास धंसी सड़क। संवाद

लाल ईमली से घंटाघर रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास धंसी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed