फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work on the girders and slabs of the under-construction bridge will be carried out after the rains.

Bijnor News: निर्माणाधीन पुल पर बरसात के बाद किया जाएगा गर्डर और स्लैब का काम

Sat, 15 Aug 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Work on the girders and slabs of the under-construction bridge will be carried out after the rains.
गंगा में उफान के चलते बंद है पुल का निर्माण, फिलहाल पहुंच मार्ग पर चल रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर बनाए जा रहे पुल पर गर्डर रखने और स्लैब डालने का काम बरसात के बाद ही चालू किया जाएगा। निर्माण एजेंसी को गंगा में उफान कम होने का इंतजार है। फिलहाल पहुंच मार्ग को बनाने का काम चल रहा है। जोकि 80 फीसदी पूरा हो चुका है।
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के फोरलेन में तब्दील किए जाने के प्रोजेक्ट में बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर नए पुल का निर्माण भी शामिल है। इस पुल का निर्माण 65 फीसदी हो चुका है। अब तक 80 कुओं का निर्माण पूरा कर लिया गया हैं, जिनमें 46 पिलर पर कैप भी बना लिए गए हैं। करीब पौने तीन किलोमीटर लंबे पुल में 126 कुएं बनाए जाने हैं। कुछ पियर कैप के ऊपर गार्डर भी रखे जा चुके हैं।
विज्ञापन

इस पुल में 496 गर्डर रखे जाएंगे। गर्डर पर स्लैब डाले जाने के बाद पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। अब तक 356 गर्डर बना लिए गए हैं, जिन्हें पिलर पर रखा जाएगा। हालांकि बरसात की वजह से गंगा में उफान है। जलस्तर बढ़ने की वजह से गर्डर रखने और अन्य काम को बंद कर दिया गया था। बरसात के बाद फिर से चालू होगा। पुल निर्माण का काम बंद हुआ तो निर्माण एजेंसी ने पूरा जोर पुल के पहुंच मार्ग के निर्माण पर लगा दिया था। मुजफ्फरनगर की सीमा में ढाई किलोमीटर लंबा पहुंच मार्ग बनाया जाना है जोकि 80 फीसदी बनाकर तैयार कर लिया गया है। उधर बिजनौर की सीमा में डेढ़ किलोमीटर लंबा पहुंच मार्ग लगभग बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुल चालू होने पर जाम से मिलेगी निजात
बहसूमा से बिजनौर तक बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। नया फोरलेन पुल चालू होने के बाद बिजनौर गंगा बैराज पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी, क्योंकि बैराज का पुराना पुल दो लेन का ही है। उधर गंगा स्नान की तिथियों पर भीड़ बढ़ती है तो बैराज पर जाम लग जाता है।

वर्जन::
गंगा में उफान की वजह से गर्डर रखने और स्लैब डालने का काम बंद है। बरसात के बाद फिर से चालू कर दिया जाएगा। - आशीष शर्मा, उपखंड अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed