फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Work on placing girders on the bridges under construction on Panipat-Khatima Highway started.

Bijnor News: पानीपत-खटीमा हाईवे में निर्माणाधीन पुलों पर गर्डर रखने काम हुआ चालू

Wed, 27 Dec 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Work on placing girders on the bridges under construction on Panipat-Khatima Highway started.
पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे पर छोईयां नदी के पुल पर रखें गए गार्डर।
- छोइया नदी के पुल पर रखे जा चुके हैं गर्डर, अब डाला जाएगा स्लैब
विज्ञापन

- हाईवे में आधा दर्जन से अधिक पुल है निर्माणाधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे में निर्माणाधीन पुलों पर गर्डर रखे जाने लगे हैं। छोइया नदी के पुल पर गर्डर रख दिए गए हैं, अब स्लैब डाला जाएगा। पुलों के चालू होने से लोगों को धूल और कंकरीटनुमा सड़क पर सफर से निजात मिल जाएगी।
बिजनौर से कोतवाली मार्ग अब पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे 709एडी का हिस्सा है। जिसे हाईवे मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है। हालांकि यह परियोजना मई 2023 तक पूरी हो जानी थी लेकिन निर्माण में काफी देरी हो चुकी है। बता दें कि 14 किलोमीटर लंबी सड़क बन चुकी है। इस मार्ग में सभी पुल नए सिरे से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मार्ग में छोइया नदी, बान नदी समेत कई नहरों के पुल निर्माणाधीन हैं। हालांकि बान नदी का पुल बनकर तैयार हो गया है। जिसे सड़क से जोड़ना बाकी है। उधर, छोइया नदी के पुल पर गर्डर रखे जा चुके हैं। जनवरी के अंत तक इस पुल पर स्लैब डाल दिया जाएगा। दरअसल इस निर्माणाधीन पुल के पास लोग कच्चे मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। उड़ती धूल और पथरीला बाईपास राहगीरों को परेशानी में डालता है। पुल बन जाने के बाद कुछ परेशानी तो कम हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- बरुकी में सिंचाई विभाग की अनुमति का इंतजार
बरुकी में नहर पर पुल बनाया जा रहा है। पिलर बनकर तैयार हैं, जिस पर गार्डर रखने के लिए सिंचाई विभाग से अनुमति मांगी गई है। सिंचाई विभाग से अनुमति मिलते ही गार्डर रखे जाएंगे। बता दें कि नहर पुल के चालू होने के बाद ही बरुकी में बनाया गया अंडर पास भी सड़क से जोड़ा जा सकेगा।

- ओवरब्रिज के 12 पिलर बनकर हुए तैयार
कोतवाली देहात में ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। जिसके 12 पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। फिलहाल निर्माणाधीन ओवरब्रिज की वजह से कोतवाली देहात में आए दिन जाम से जूझना पड़ता है। उधर, अब तक तैयार हो चुकी सड़क पर मार्च में तारकोल की दूसरी लेयर डाली जाएगी।



वर्जन : छोइया नदी के पुल पर गार्डर रख दिए गए हैं। अब मिट्टी का काम चल रहा है। जनवरी के अंत तक स्लैब डाल दिया जाएगा। उधर, बाईपास मार्ग में नसीरी गांव के पास भी एक पुल पर गार्डर रखने का काम किया जा रहा है। - अरुण शुक्ला, इंजीनियर निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed