{"_id":"5f78bad38ebc3e9bf6236870","slug":"work-boycott-of-electricity-workers-continues-bijnor-news-mrt5043567191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों का पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों का पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी
बिजनौर। जिले के बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों का निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार, धरना- प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा।
बिजली कर्मचारी व इंजीनियर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में 29 सितंबर से तीन घंटे के कार्य बहिष्कार पर हैं। पांचवें दिन भी अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया है। कर्मचारियों ने प्रस्ताव के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कर्मचारी मांग पूरी होने तक आंदोलन करेंगे। पांच से पूर्ण कार्य बहिष्कार होगा। इस दौरान संयोजक पंकज कुमार, राहुल गौतम, सीपी सिंह, अनिल पांडेय, सोनल शर्मा, अमरजीत यादव, इकराम, अफजाल अहमद, नवीन कुमार, संजीव कुमार, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।