{"_id":"67f2cff3e84b9d31990e135e","slug":"women-took-out-a-kalash-yatra-before-the-idol-was-installed-bijnor-news-c-27-1-bij1002-146838-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
चांदपुर। भगवंत ग्रुप के शकुंतला डिग्री कॉलेज में नव निर्मित शकुंतला सरस्वती मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।
भगवंत चौक पर नव निर्मित मंदिर में मां सरस्वती व अन्य देवी देवताओं की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का गांव पाहुली, गांव इस्माईलपुर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के उपरांत संतों के निर्देशानुसार निकाली कलश यात्रा में भगवंत ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह के साथ गांव पाहुली, पीपलसाना, इस्माईलपुर की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
शोभायात्रा में डॉ. विभांशु विक्रम सिंह महानिदेशक बैक्सिल फार्मा कंपनी हरिद्वार, अंजली सिंह, हर्षी अग्रवाल, ब्रजबाला देवी, स्वाति शर्मा, बेबी शर्मा, अंजुल तोमर, हिमाचल धीमान, नैंसी त्यागी, स्वाति राठी, मानसी अग्रवाल, डॉ शिवानी शर्मा आदि शामिल रहे। (संवाद)