महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
वहीं मंडावर में सीएचसी पहुंची घायल महिला चिकित्सक के नहीं मिलने पर घंटों उपचार के लिए तड़पती रही। परिजनों के हंगामा करने पर कर्मचारियों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के गांव डैबलगढ़ निवासी शांति देवी (50) बुधवार की सुबह अपने पशुओं को चारा डाल रही थी। इस दौरान भैंस ने सींग मारकर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को परिजन सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद भी जब चिकित्सक नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर कर्मचारी बौखला गए। उन्होंने आनन-फानन में चिकित्सक के हस्ताक्षर के बिना रेफर पर्ची काटकर परिजनों को थमा दी। पीड़ितों को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से चिकित्सक की शिकायत करने की बात कही है। सीएचसी प्रभारी डा. कृष्ण गोपाल का कहना है कि परिजनों का आरोप सरासर निराधार है। वह सीएचसी पर ही थे। घायल महिला के परिजन कहने के बाद भी रुकने के लिए तैयार नहीं थे। सीएमओ डॉ. मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि वह लखनऊ में हैं। वहां से लौटकर आने पर मामले की जांच कराई जाएगी।