फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women's help desk booth again reached the main gate of the station

स्टेशन के मुख्यद्वार पर फिर पहुंचा महिला हेल्प डेस्क बूथ

Tue, 18 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women's help desk booth again reached the main gate of the station
नजीबाबाद स्टेशन पर महिला हेल्प डेस्क बूथ से छिपा रेलवे स्टेशन का मुख्यद्वार। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के मुख्यद्वार पर जीआरपी द्वारा बनाया गया महिला हेल्प डेस्क बूथ यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना है।
विज्ञापन

27 दिसंबर को महाप्रबंधक रेलवे आशुतोष गंगल ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। महाप्रबंधक के दौरे से पूर्व डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने यात्रियों के आवागमन में बाधक प्लेटफार्म एक के मुख्यद्वार पर रखे महिला हेल्प बूथ को मुख्यद्वार के बाहर रखवाया था। महाप्रबंधक के दौरे के बाद जीआरपी ने महिला हेल्प डेस्क बूथ फिर से प्लेटफार्म एक के मुख्यद्वार पर पहुंचा दिया, जिससे यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। महिला हेल्प डेस्क बूथ के निकट रेलवे का पार्सल ऑफिस है। पार्सल ऑफिस के बाहर अक्सर सामान रखा होने से भी यात्रियों को असुविधा होती है।
स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह का कहना है कि यात्री हित में डीआरएम ने प्लेटफार्म से हेल्प डेस्क बूथ रखवाया था। पांच जनवरी को जीआरपी ने पुन: बूथ प्लेटफार्म पर रख दिया है। इस संबंध में मंडलीय रेल अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्रियों राकेश कुमार, अनिल, मो.उस्मान, विनोद कुमार ने डीआरएम मुरादाबार से यात्री हित में स्टेशन के मुख्यद्वार पर रखा महिला हेल्प डेस्क बूथ प्लेटफार्म से बाहर स्थापित कराने की मांग की है।

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार पर रखा महिला हेल्प डेस्क बूथ।

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार पर रखा महिला हेल्प डेस्क बूथ।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed