फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women put their mind in front of DM

महिलाओं ने डीएम के समक्ष रखी मन की बात

Wed, 11 Aug 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women put their mind in front of DM
बिजनौर। महिलाओं ने डीएम उमेश मिश्र के संवाद कार्यक्रम में अपने मन की बात बेबाकी से रखी। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही। डीएम ने महिलाओं को उनके दर्द का निराकरण करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर - हक की बात, जिलाधिकारी के साथ, कार्यक्रम हुआ। डीएम उमेश मिश्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं से सीधा संवाद किया। दो घंटे से अधिक समय तक चले संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने घरेलू हिंसा, स्कूलों में पेय जल की समस्या, दहेज उत्पीड़न के मामले प्रमुखता से उठाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नगीना तहसील के गांव सहालीपुर की शिक्षिका मधुलिका गुप्ता ने दहेज उत्पीड़न का मामला उठाया है। शिक्षिका का आरोप था कि ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। मामले में पुलिस की चुप्पी से वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। धामपुर ब्लाक की ग्राम तक शहजादी निवासी वर्षा रानी समूह सखी हैं। उन्होंने ग्रामपंचायत में भर्ती नियमानुसार नहीं होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली ब्लाक की ग्राम काजीपुर लेना का आरोप था कि गांव के एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे दो लाख रुपए ऐंठ लिए है। उसे नौकरी नहीं मिली है। आरोपी पैसे मांगने पर भुगत लेने की धमकी देता है। बिजनौर की बबिता शर्मा ने कांशीराम कालोनी में अवैध कब्जों का मामला उठाया है। नजीबाबाद ब्लाक की अंशु प्रजापति ने देवेंद्र नगर कोड़िया के प्राथमिक विद्यालय में पीने के पानी की समस्या उठाई। प्रतिभागियों ने पंचायतों में ठीक से साफ सफाई नहीं होने, बैंकों में लोंन को परेशान करने समेत चकबंदी से जुड़ी समस्याएं रखीं हैं। समस्याओं को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed