फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women jumped into the river, divers rescued

नदी में कूदी महिला, गोताखोरों ने बचाया

Tue, 11 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women jumped into the river, divers rescued
शेरकोट में गोताखोरों के साथ खो नदी से सकुशल निकाली महिला। - फोटो : DHAMPUR
नदी में कूदी महिला, गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन

बिजनौर, शेरकोट। पति- पत्नी के बीच हुए झगड़े को लेकर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे महिला ने जान देने के उद्देश्य से खो बैराज के पुल से नदी में कूद गई। महिला को नदी में कूदता देख लोगों ने शोर मचा दिया। वहां पर मौजूद गोताखोरों ने बड़ी मुश्किल से गोताखोरों ने महिला को नदी से बाहर निकाला। उसे समझाबुझाकर घर भेजा।

ग्राम तय्यब सराय निवासी परवेज अंसारी का पत्नी शाकरा खातून से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। महिला पूर्वाह्न लगभग 11 बजे खो बैराज पुल पर पहुंच कर जान देने को नदी में कूद गई। महिला को नदी में कूदता देख आसपास खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। टेंपू स्टैंड पर मौजूद पुलिस शोर सुनकर मौके पर पहुुंची। गोताखोरों को बुलाकर पानी में उतार दिया। काफी देर बाद गोताखोरों ने महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने महिला से मामले की जानकारी दी। महिला ने रोते हुए बताया कि उसकी पति से कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को मामले की जानकारी दी। महिला और उसके परिजनों को समझा कर घर भेजा दिया है। एसओ ने परिजनों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed