{"_id":"6037e9ab8ebc3ee93c6a54fa","slug":"women-heard-problems-bijnor-news-mrt527202556","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सुनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सुनाईं समस्याएं
विज्ञापन
महिलाओं ने सुनाईं समस्याएं
बिजनौर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए ‘हक की बात, जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालकों द्वारा भीख मांगने और पारिवारिक हिंसा से जुड़ी समस्याएं आईं। डीएम रमाकांत पांडेय ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक महिलाएं नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते कार्यक्रम से नहीं जुड़ सकी।
प्रशासन ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आरबीडी कालेज बिजनौर की प्रवक्ता योगी देवास ने बालकों द्वारा सड़कों व मोहल्लाें में भीख मांगने का मामला उठाया। डीएम ने भिक्षावृत्ति को अपराध बताते हुए इसे रोकने में सभी के सहयोग का आह्वान किया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कई महिलाएं कार्यक्रम से जुड़ीं। महिलाओं की ओर से पारिवारिक हिंसा से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। कार्यक्रम में डीएम ने पारिवारिक हिंसा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, दहेज अधिनियम, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष आदि की जानकारी दी। महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में एसपी डा धर्मवीर सिंह, सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम सदर विक्रमादित्य मलिक, सीएमओ डा विजय प्रकाश, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नेटवर्क की समस्या रही
अफजलगढ, कासमपुरगढ़ी, बागड़पुर, कोटद्वार से सटे जिले के गांवों की अनेक महिलाएं कार्यक्रम से नहीं जुड़ सकीं। सविता, सोनल, मीनाक्षी आदि का कहना है कि उनके क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या रहती है। उनका कहना है कि कार्यक्रम सराहनीय है। जो महिलाएं बिजनौर नहीं जा सकती हैं वे कार्यक्रम के माध्यम से डीएम, एसपी तक अपनी बात पहुंचा सकती है।