फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women danced to the songs of Holi

महिलाओं ने किया होली के गीतों पर नृत्य

Thu, 05 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women danced to the songs of Holi
नजीबाबाद में एक-दूसरे के गुलाल लगाती अग्रवाल सभा की महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
महिलाओं ने किया होली के गीतों पर नृत्य
विज्ञापन

नजीबाबाद। अग्रवाल महिला सभा और माहेश्वरी महिला सभा ने होली गीतों के बीच गुलाल और फूलों से होली खेली। होली आई रे कन्हाई...जैसे होली गीतों पर नृत्य, हास्य पाठ और काव्य से महिलाओं ने होली को उल्लास के साथ मनाया।
अग्रवाल महिला सभा की ओर रमा अग्रवाल की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। महिलाओं ने शिरोमणि अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रमा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल ने होली रंगों का त्योहार... होली गीत का गाकर समा बांध दिया। राजरानी मित्तल, सुचि अग्रवाल, नीलम, नीलिमा गुप्ता, ममता ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए। बबीता तायल, सुशीला, नीतू, पूनम, निधि, एकता, रितू, पूजा, भावना ने नृत्य, हास्य पाठ व कविता पाठ से कर सभी का मनमोह लिया। नीतू अग्रवाल के संचालन में आयोजित होली मिलन समारोह में महिलाओं ने गुलाल और फूलों की होली खेलकर होली का उल्लास मनाया।
विज्ञापन

माहेश्वरी महिला सभा की ओर से मधु माहेश्वरी की अध्यक्षता में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। गणेश वंदना, शिव स्तुति, गायत्री मंत्रों के जाप और ठाकुर जी की पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राधा-कृष्ण के भजनों और होली गीतों के साथ महिलाओं ने ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया। जिलाध्यक्ष ऊषा माहेश्वरी की मौजूदगी में महिलाओं ने हाउस गेम, फन गेम के साथ फूल और अबीर से होली खेलकर एक-दूसरे का होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दीपशिखा, शोभा, गीता, रेखा, पुष्पा, राजरानी, इंदूबाला, लक्ष्मी, संगीता, दीपा मोदी, भगवती, अर्चना जाखेटिया, चंद्रप्रभा, निधि, पूनम, अमिता रंधर, तोषनीवाल सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed