फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women cheated in the greed of double

दोगुने के लालच में ठगी गईं महिलाएं

Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women cheated in the greed of double
दोगुने के लालच में ठगी गईं महिलाएं
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ग्राम हुसैनाबाद में दो ठग महिलाओं ने धन, जेवर और बर्तन दोगुना करने का लालच देकर कई महिलाओं से लाखों रुपये के जेवर और बर्तन आदि सामान ठग लिया और फरार हो गई। ठगी की शिकार महिलाएं व उनके परिजन ठग महिलाओं को इधर-उधर तलाश रहे हैं।

गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद में कुछ दिन से दो ठग महिलाएं आ रही थीं, जो ग्रामीण महिलाओं को उनके बर्तन, जेवर तथा रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने का प्रयास कर रही थी। उन्होंने ठगी में बर्तन व जेवर अधिक एकत्र करने व महिलाओं पर अपना विश्वास जमाने के लिए कुछ महिलाओं के स्टील व जस्ते आदि के बर्तन ले गई और अपने पास से कुछ धन लगाकर उनके बर्तन दोगुने करके लाकर दे दिए। उसके बाद उन पर कई ग्रामीण महिलाओं का विश्वास जम गया। ठग महिलाओं ने गुड्डी से कुंडल, पैरों की पाजेब, दस्तबंद, अंगूठी, नाक की नथ, पैडल, गले की हंसली और कुल्ला आदि समेत कई जेवरात, मूलिया से तांबे के बर्तन, भूपेंद्र की पत्नी से कांसे की थाली व बेला, बाला देवी से दो जेवर चांदी के सुनील की पत्नी से चांदी का कुल्ला, भारत व मंगत की पत्नी से कांसे व तांबे के बर्तन आदि सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवर शनिवार को दोगुना करने का आश्वासन देकर ले गई। शनिवार को ठग महिलाओं के नहीं लौटने पर उन्होंने ठगी का शिकार होने के बात मोहल्ले की अन्य महिलाओं से कही। पीड़ित महिलाओं ने अपने साथ हुई ठगी की सूचना पुलिस को दी। उधर थाना प्रभारी लव सिरोही घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed