{"_id":"5f2708558ebc3e9fa53cc8a3","slug":"women-can-travel-free-on-rakshabandhan-bijnor-news-mrt4943658125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन पर महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन पर महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा
बिजनौर। पिछले तीन वर्षों की तरह इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात मिलेगी। शनिवार की देर रात उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने शासनादेश जारी करते हुए दो अगस्त की रात 12 बजे से लेकर रक्षाबंधन की रात 12 बजे तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने के लिए निर्देशित किया है। बिजनौर डिपो के एआरएम ने इसकी पुष्टि की है।
प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। आवागमन में महिलाओं को कोई परेशानी न हो इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। बीते तीन वर्ष की तरह इस बार भी महिलाएं रक्षा बंधन के अवसर पर सभी श्रेणी की बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। बिजनौर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि सरकार द्वारा रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज की समस्त बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्देश दिया है। इसके तहत दो अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से तीन अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि केवल उसी महिला को बस में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिसने मास्क या फिर दुपट्टा आदि मुंह पर बांध रखा होगा। बसों में खड़े होकर किसी को भी यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।