{"_id":"670aab600c15669f67016c18","slug":"woman-seriously-injured-in-henchmans-attack-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-133428-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
परिजनों ने घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर(बिजनौर)। गांव दयालवाला के पास बाइक सवार महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया।
कुंदनपुर निवासी महेंद्री (42) पत्नी ननवा शनिवार की शाम करीब सात बजे अपने बेटे के साथ बाइक से गांव दयालवाला की तरफ से लौट रही थी। दयालवाला से निकली तो गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गहरा घाव और हाथ पर पंजों के निशान थे।
हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। गुलदार के बढ़ते हमलों ने चिंता बढ़ा दी है। उधर, वन विभाग ने लोगों को गुलदार से सतर्क रहने की सलाह दी है। डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है।