{"_id":"62698ff3edabab4cf31564b0","slug":"woman-s-husband-attacked-by-paying-ransom-bijnor-news-mrt5863242151","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती देकर महिला के शौहर पर कराया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती देकर महिला के शौहर पर कराया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरौती देकर महिला के शौहर पर कराया हमला
बिजनौर। प्रेमिका के शौहर की हत्या कराने के लिए भाड़े के हत्यारों को फिरौती देकर जानलेवा हमला कराया। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले महिला के प्रेमी और फिरौती लेकर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 21 हजार की रकम और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
बुधवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार को मोहम्मद साबिर निवासी ग्राम मानियावाला गढ़ी ने शेरकोट पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें कहा गया कि 24 अप्रैल को मुस्तकीम निवासी गांव शेखपुरा थाना नगीना, मतीन और नईम पुत्रगण अब्दुल गफूर निवासी जीतपुर पाडली थाना नगीना ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला किया और सड़क पर धक्का देकर चले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी मुस्तकीम, मतीन और नईम को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरी तथा 21 हजार रुपये बरामद किए गए। बताया कि आरोपी मुस्तकीम ने पूछताछ में बताया कि तीन साल पहले वह मानियावाला गढ़ी में मदरसे मे मौलवी था, इसी दौरान उसके साबिर की पत्नी से संबंध हो गए। मुंबई में रहकर काम करने वाले साबिर को यह जानकारी हो गई।
साबिर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जिसे मारने के लिए मतीन और नईम से दो लाख रुपये में सौदा किया। फिरौती के पचास हजार रुपये एडवांस दे दिए गए। प्लाट खरीदने के बहाने आरोपियों ने साबिर को बुला लिया। जिसे बाइक पर बैठाकर बढ़ापुर की तरफ ले गए। जिन्होंने सुनसान जगह पर जान से मारने की नियत से साबिर के गले व हाथ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। पीछे से वाहन आता देख साबिर को मृत समझकर धक्का देकर आरोपी फरार हो गए।