फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman's death, case settled for five and a half lakh rupees

महिला की मौत, साढ़े पांच लाख रुपये में मामला निपटा

Sun, 23 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman's death, case settled for five and a half lakh rupees
महिला की मौत, साढ़े पांच लाख रुपये में मामला निपटा
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। पति से अनबन होने पर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत होने पर मायके वालों व ससुरालियों के बीच साढ़े पांच लाख रुपये में समझौता होने पर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की गई।

नहटौर के एक मोहल्ले के एक युवक की शादी करीब एक वर्ष पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। बताया जाता हैं कि पति से अनबन के चलते महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर बिजनौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन महिला के शव को अस्पताल से लेकर घर ले आए। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचें। उन्होंने महिला के ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के मुताबिक मामले को लेकर मायके वालों व ससुरालियों के बीच समझौता वार्ता शुरू हुई। साढ़े पांच लाख रुपये में समझौता होने पर मायके वाले राजी हुए। जिसके बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता होने की पुष्टि की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed