फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman riding a bike dies after being hit by a car

Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Fri, 03 Apr 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike dies after being hit by a car
मंडावली/नजीबाबाद। कार की टक्कर से बाइक पर सवार गांव झक्काकी भदौला निवासी महिला हलीमा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगीना देहात के गांव झक्काकी भदौला निवासी नौशाद और शारिक अपनी संबंधी महिला 38 वर्षीय हलीमा पत्नी रईस के साथ बाइक से मंडावली के गांव करौली जा रहे थे। गांव करौली स्थित एक रेस्टोरेंट के निकट यू -टर्न पर अचानक बाइक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला हलीमा को गंभीर चोटें आईं। क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचने पर हलीमा को चिकित्सक ने हलीमा को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार दोनों युवकों को मंडावली क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि परिजन हलीमा की मौत पर कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए शव अपने साथ ले गए। पुलिस ने कार चालक कृष्ण कुमार और कार को कब्जे में ले लिया। कार असमोली से हरिद्वार जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed