फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies after swallowing poisonous substance

Bijnor News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत

Tue, 25 Feb 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after swallowing poisonous substance
हल्दौर के गांव रुकनपुर निवासी महिला नूतन का फाइल फोटो।
हल्दौर। गांव रुकनपुर नंगला में महिला नूतन की जहरीला पदार्थ निगलने से माैत हो गई। मायके वालों ने उसके पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज में एक लाख रुपये व कार न देने पर मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सोती नांगल क्षेत्र के गांव तिसोदरा निवासी ताराचंद ने अपनी पुत्री नूतन ( 25 ) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के अंतर्गत थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी अरुण कुमार के साथ की थी। महिला के मायकों वालों के अनुसार ससुराल वाले एक लाख रुपये व कार मांग कर रहे थे थे। आराेप है कि महिला के विरोध करने पर उसके साथ पति व अन्य ससुराल वालों ने मारपीट कर रहे थे। सोमवार को महिला की तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे उपचार के लिए बिजनौर ले गए और मामले की सूचना उसके घरवालों को दी।
विज्ञापन

महिला के मायके वाले अस्पताल पहुंचे। महिला को नाजुक हालत देख हायर सेंटर ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के भाई सचिन ने बहन के पति अरुण कुमार, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर आदि पर दहेज से मना करने पर उसके साथ मारपीट, शारीरिक शोषण, जहर देने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत जहरीली दवाई निगलने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed