फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies after eating toxic food

महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दी तहरीर, पति को हिरासत में लिया

Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after eating toxic food
मंडावली के गांव काशीरामपुर में मृतका के आवास पर जांच करती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
बिजनौर, मंडावली/नजीबाबाद। गृह क्लेश में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव काशीरामपुर में गृह क्लेश के चलते सोमवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला के ससुराल वालों ने देर रात नजीबाबाद के पूजा अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजन उसका शव लेकर मंडावली थाने पहुंचे और ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। महिला के पिता लालपुर मान निवासी मंसाराम ने महिला की सास राजो देवी, देवर बंटी, पति सोनू के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि उसकी बेटी दीपा की शादी छह वर्ष पूर्व काशीरामपुर निवासी सोनू से हुई थी। वर्तमान में महिला के तीन बच्चे हैं। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का ससुराल पक्ष एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। दहेज नहीं देने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। मंडावली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दहेज एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति सोनू को हिरासत में लिया है।

मंडावली थाने के बाहर विलाप करते मृतका के परिजन।

मंडावली थाने के बाहर विलाप करते मृतका के परिजन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed