फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies after consuming poisonous substance in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर में जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

Mon, 13 Mar 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 13 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poisonous substance in Bijnor
बिजनौर। जहरीले पदार्थ के सेवन से एक महिला की हालत बिगड़ गई। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों ने एक युवक पर जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में चामुंडा रोड के रहने वाले वीर सिंह की पत्नी अनिता (36) की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। बताया गया कि अनिता का पति कुछ दिन पहले राजस्थान गया था, अब वह घर में बेटा और बेटी के साथ थी। महिला के परिजन ने बताया कि वीर सिंह से अनीता की शादी 16 साल पहले हुई, जिसके बेटे की उम्र चौदह साल हो चुकी है, जबकि बेटी दस साल की है।
विज्ञापन

आरोप है कि नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से उसकी जान-पहचान थी। जो उससे मिलने के लिए आया था। जिस पर जहर देने की आशंका जाहिर की गई। मामले में शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ का कहना कि प्रारंभिक जांच में मालूम हुआ कि कलह के चलते महिला ने आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed