फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman died in Guldar's attack

गुलदार के हमले में ही हुई थी महिला की मौत

Sun, 08 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman died in Guldar's attack
गुलदार के हमले में ही हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। गांव चमरू नवादा में पशुओं का चारा लेने जंगल गई महिला की मौत गुलदार के हमले में ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले में होने की बात सामने आई है। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगवाया है।

27 नवंबर को नगीना देहात थाने के गांव चमरू नवादा निवासी राजपाल की पत्नी शमला देवी जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वहां गुलदार ने शमला देवी को मौत के घाट उतार दिया था। वन विभाग महिला की मौत को हत्या बता रहा था, जबकि मृतका के परिजन गुलदार को अपनी आंखों के सामने महिला के पास देखने का दावा कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शमला की मौत जंगली जानवर के हमले में ही होना पाया गया। जिले में गुलदार के हमले में किसी की मौत होने की यह पहली घटना थी। इससे वन विभाग की टीम भी चौकस हो गई है। क्षेत्र के जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि गुलदार आमतौर पर इंसानों को हमला करके केवल घायल करता है। उसे मारता नहीं है। चमरू नवादा में भी महिला को गुलदार ने खाया नहीं था। अफसरों का मानना है कि गुलदार के सामने आने पर शमला देवी डर गई होगी। उसके हाथ में दरांती थी। उसने गुलदार पर हमला करने की कोशिश की होगी। तब गुलदार ने महिला पर हमला किया होगा। डीएफओ डा.एम सेम्मारन का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। इस मामले में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed