फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman commits suicide by hanging herself with her saree

Bijnor News: साड़ी का फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या

Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself with her saree
धामपुर। थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर लाल उर्फ सेढा में 29 वर्षीया स्वाति रानी पत्नी विनोद कुमार ने घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर से चले गए।
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के ससुर सुंदर ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। बताया कि उनके पुत्र विनोद कुमार की पत्नी स्वाति ने घरेलू कलह के चलते घर में गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर ने बताया कि स्वाति की शादी 11 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। स्वाति के घर वालों ने कई बार हस्तक्षेप कर समझाने का प्रयास किया लेकिन सुधार नहीं हो रहा था। सीओ अंजनी चतुर्वेदी का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके परिजनों की ओर से अभी पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed