फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woe to the oxygen in the district hospital too

जिला अस्पताल की ऑक्सीजन ने भी तोड़ा दम, मची हाय तौबा

Mon, 26 Apr 2021 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Woe to the oxygen in the district hospital too
बिजनौर। जनपद में ऑक्सीजन को लेकर हायतौबा मची है। ऑक्सीजन के लिए आपातकाल जैसे हालात हो गए हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल की ऑक्सीजन भी अब समाप्ति की ओर है। इसे लेकर जिला अस्पताल प्रशासन के हाथ-पैर फूलने लगे हैं।
विज्ञापन

जनपद के निजी अस्पताल पहले से ही ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। अब जिला अस्पताल में भी संकट उत्पन्न हो गया है। वहां पर भर्ती मरीजों के परिजनों का आरोप है कि उन्हें ऑक्सीजन नहीं दी जा रही है, जबकि जिला अस्पताल प्रशासन का दावा है कि सभी मरीजों की जान बचाना उसकी जिम्मेदारी है। व्यवस्थित तरीके से सभी मरीजों को जरूरत अनुसार ऑक्सीजन की पूर्ति की जा रही है। ऑक्सीजन की कमी जरूर हुई थी। उसे मंगवाने के लिए गाड़ियां भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

देशभर के साथ बिजनौर में भी ऑक्सीजन की किल्लत शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे मरीज दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिला अस्पताल में 106 बेड हैं। वहीं, जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बने कोविड एल-2 विंग में 100 बेड हैं। इनमें दो आईसीयू वार्ड हैं और दस पर वेंटिलेटर लगे हैं। इसके अतिरिक्त 90 जनरल वार्ड हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल कुल 115 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। इनमें 25 बड़े और 90 छोटे सिलिंडर हैं। अब हालात ये हो गए हैं जिले भर के सरकारी और निजी अस्पतालों का सारा लोड जिला अस्पताल पर पड़ने लगा है। इसलिए वहां पर भी ऑक्सीजन की आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद ने बताया कि मरीजों को बचाने के लिए वे और उनके यहां पर कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक पूरी निष्ठा से लगे हैं। इस आपातकालीन स्थिति से उबरने के लिए सभी को धैर्य रखना होगा। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए गाड़ियां भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed