फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Without the embankment, the situation is difficult; the Ganga floods every year.

Bijnor News: तटबंध के बिना हालात मुश्किल, हर साल आती है गंगा में बाढ़

Thu, 06 Aug 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Without the embankment, the situation is difficult; the Ganga floods every year.
जलीलपुर। जलीलपुर क्षेत्र में बरसात के मौसम में करीब दो दर्जन गांव के सैकड़ों किसानों की करीब 25 हजार बीघा खेती की जमीन में बाढ़ आने पर गंगा का पानी घुस जाता है। बाढ़ के समय करीब दस गांव की आबादी का जनजीवन प्रभावित रहता है।
विज्ञापन

बाढ़ के समय गांव सलेमपुर खादर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, नारनौर, जमालुदीनपुर, दत्तियाना, मुजफ्फरपुर खादर, सियाली, सुजातपुर खादर, कुमरिया, बाकीपुर आदि आबादी प्रभावित होती है। पानी आते ही गांव रायपुर खादर व मीरापुर सीकरी के हालात टापू जैसे हो जाते हैं। बाढ़ प्रभावित सभी गांवों के रास्तों पर पानी चलने के कारण आवागमन बंद हो जाता है। पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट गंगा का पानी बहने से स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा हस्तिनापुर और नारनौर के बीच आवागमन बंद हो जाता है।
विज्ञापन

बाढ़ आने पर गांव फैजीपुर खादर, ढोलनपुर, सलेमपुर खादर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, नारनौर, धींवरपुरा, अजदेव, पाड़ला, महमंदपुर, खानपुर खादर, कमालपुर, मीरापुर खादर, बसंतपुर, ठेट, हुसैनपुर खासा, बाकीपुर, कुम्हरिया, सियाली, मुजफ्फरपुर खादर, दत्तियाना जमालुदीनपुर, नारनौर आदि के सैकड़ों किसानों की करीब 25 हजार बीघा जमीन में पानी घुस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 से पहले हर साल बाढ़ नहीं आती थी। पानी आने पर जल्दी उतर जाता था। 2021 में गंगा पर पुल और पुल के दोनों तरफ सड़क बनकर तैयार होने के बाद हर साल बाढ़ आ रही है।

बिना तटबंध बने नही मिलेगी राहत : गंगा की जलधारा पर बारीक नजर रखने वाले गांव मीरापुर सीकरी स्वर्ण सिहं लाडी, पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह, शमशेर सिंह चीमा, गांव रायपुर खादर के शिक्षित युवा कुलदीप कुमार, पूर्व प्रधान करतार सिंह, गांव दत्तियाना के बजुर्ग किसान उमेश त्यागी आदि का कहना है कि गंगा किनारे तटबंध निर्माण होने के बाद ही खादर के गांव वासियों को राहत मिलेगी।,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed