{"_id":"6abe7e1920361b2023028bb4","slug":"anees-murder-case-three-youths-killed-him-after-he-resisted-a-robbery-attempt-they-strangled-him-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनीस हत्याकांड: रुपये छीनने का विरोध करने पर 3 युवकों ने मारा, गला घोंटकर पार कर दी लोहे की सलाई; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीस हत्याकांड: रुपये छीनने का विरोध करने पर 3 युवकों ने मारा, गला घोंटकर पार कर दी लोहे की सलाई; दो गिरफ्तार
Thu, 01 Oct 2026 09:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:07 PM IST
सार
Bijnor News: अपनी दो बहनों के घर आए बुजुर्ग अनीस की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। परिजनों के साथ मेला देखने गए बुजुर्ग को चाय की दुकान पर मिले युवक लूट के इरादे से अपने साथ ले गए और मारकर फेंक दिया।
विज्ञापन
अनीस की फाइल फोटो और गिरफ्तार दो आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्योहारा में बुजुर्ग अनीस (65) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। अनीस का बेल्ट से गला घोंटा और नुकीली वस्तु से गले पर वार कर हत्या की गई। रुपये छीनने का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
एएसपी पूर्वी अमीर किशोर श्रीवास्तव और सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता की। बताया कि आरोपी राजा निवासी मोहल्ला जमनावाला हल्दौर और हिमांशु निवासी मोहल्ला आंबेडकर नगर हल्दौर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं हरप्रीत उर्फ हर्ष उर्फ अंगा निवासी मोहल्ला खेड़ा हल्दौर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी वृद्ध अनीस 21 सितंबर को हल्दौर में अपनी बहन गुलिस्ता और जाहिरा के घर हल्दौर दवाई लेने गए थे। अगले दिन वह रिश्तेदारों के साथ पोखर बाजार में लगे गुदड़ी मेले में चले गए। रास्ते में वह एक चाय की दुकान पर रुक गए, जबकि अन्य लोग आगे निकल गए। इसके बाद वह लापता हो गए।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में तीन आरोपियों के नाम सामने आए, दो को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 23 सितंबर को तीनों ने पहले एक साथ शराब पी। इसके बाद अनीस को जबरन उन्हीं की बाइक पर बैठाकर कुम्हारपुरा के जंगल ले गए। वहां तीनों आरोपियां ने फिर से शराब पी। आरोपियों को लगा कि अनीस के पास रुपये होंगे। अनीस की जेब में हाथ डाला, तो उन्होंने विरोध कर दिया। तलाशी लेने को लेकर विवाद हुआ।
इस तरह की हत्या
हिमांशु ने अनीस के हाथ और राजा ने पैर पकड़ लिए, जबकि हरप्रीत ने बेल्ट से गला दबाया और नुकीली सलाई से गर्दन पर कई वार किए। हत्या के बाद आरोपियों ने अनीस के कपड़े उतारकर छिपा दिए और शव को गन्ने की पत्तियों के नीचे दबा दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शव और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
ये भी देखें...
बिजनौर: किराएदार 'आंटी' के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले दूसरे भाई की भी एड्स से मौत, आशिकों में दहशत का माहौल