फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Without Informity Life is incomplete: Inderjit Singh

आध्यात्म के बिना जीवन अधूरा ः इंद्रजीत सिंह

Fri, 27 Oct 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 27 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Without Informity Life is incomplete: Inderjit Singh
आध्यत्मिक मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित हेल्थ वेल्थ हैप्पीनेस आध्यात्मिक मेले का शुभारंभ किया गया। तनाव से मुक्ति और योग के जरिए निरोग रहने का संदेश देने के लिए यह मेला 30 अक्तूबर तक आयोजित होगा। मेले में सभी का प्रवेश निशुल्क होगा। 
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह, जेल अधीक्षक आकाश शर्मा, माउंट आबू इंजीनियरिंग प्रभाग नेशनल कोर्डिनेटर मोहन सिंघल, भारत भूषण, दिल्ली से आईं शक्ति बहन, सरला दीदी, सुरेश दीपी, जगपाल भाई ने फीता काटकर किया। कन्याओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संयुक्त मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आध्यात्म के बिना जीवन अधूरा है। ब्रह्माकुमारी भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


संस्था से जुड़े मोहन सिंघल ने बताया कि भागदौड़ वाले समय में जीवन नीरस और अशांत हो गया है। संस्था की और से निशुल्क ध्यान और योग सिखाकर जीवन को फिर से खुशहाल करने की कोशिश की जा रही है। मेले में अज्ञान रूपी नींद सो रहे कुंभकर्ण के 27 फीट ऊंचे पुतले सहित अनेक झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। घाट पर एक साथ पानी पी रहे शेर व गाय की झांकी ने सभी को प्रभावित किया। सुरेश बहन ने कहा कि सोच बदलने से ही समाज बदलेगा। जीवन में खुशी और शांति लाने के उद्देश्य से ही इस आध्यात्मिक मेले का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed