फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   With Atul Maheshwari Scholarship, students can give wings to shape their future.

Bijnor News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से छात्र भविष्य संवारने को अपने पंखों को दे सकते हैं उड़ान

Sun, 08 Sep 2024 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
With Atul Maheshwari Scholarship, students can give wings to shape their future.
- प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं से आवेदन करने का किया आह्वान
विज्ञापन

- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चल रही अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
- छात्र छात्रवृत्ति फॉर्म फाउंडेशन या अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भरें
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । अगर आप पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी आड़े आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं। इसके लिए आपको अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म, फाउंडेशन की वेबसाइट या अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भरना होगा।
प्रादेशिक बोर्ड के कक्षा नौ, 10, 11, 12 के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति बड़ी मददगार बनेगी। इसके लिए छात्र-छात्राएं 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें। विभाग और माध्यमिक कॉलेज के प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं से आवेदन करने का आह्वान किया। इस वर्ष 9वीं व 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये मिलेेंगे। जबकि 11वीं और 12 वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। कुल मिलाकर 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसलिए जनपद के सभी पात्र विद्यार्थी 15 सितंबर तक समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ जरूर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसी भी लिंक पर क्लिक करें
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024
https://amarujalafoundation.org/
https://www.amarujala.com/

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति होनहारों के लिए शिक्षा में मददगार साबित होगी। इसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को भागीदारी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए। छात्रों को परीक्षा में शामिल होने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। -धर्मवीर सिंह प्रधानाचार्य जीआईसी बिजनौर



कई छात्र-छात्राएं पढ़ने में बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन कहीं उनके सामने आर्थिक स्थिति पढ़ाई में अवरूद्ध पैदा करने लगती है। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए अमर उजाला की ओर से दी जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति बहुत मददगार साबित होगी। छात्रों को छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए फार्म भरना चाहिए। - जयकरन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed