फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wine was being made by mixing cold drink and urea

कोल्डड्रिंक और यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी शराब

Wed, 08 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Wine was being made by mixing cold drink and urea
नूरपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए मिलावटी शराब बनाने के आरोपी। - फोटो : BIJNOR
कोल्डड्रिंक और यूरिया मिलाकर बनाई जा रही थी शराब
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। पुलिस ने गांव सैदपुर में एक मकान में छापा मारकर मिलावटी शराब व बीयर बनाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में शराब के खाली पव्वे, बीयर की बोतलें और शराब बनाने में काम आने वाला केमिकल मिला है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल के अनुसार मंगलवार रात एक सूचना पर पुलिस ने सैदपुर चौराहे पर महेंद्र सिंह सैनी के मकान पर छापा मारा तो वहां तीन युवक शराब के खाली पव्वों में पैकिंग कर रहे थे। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में देशी शराब व बीयर, शराब के पव्वे, बीयर की खाली बोतलें, सील लगाने के उपकरण और नामी कंपनियों के होलोग्राम आदि बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मोहित निवासी ग्राम बूढ़ानंगला थाना नूरपुर, सुनील पुत्र मंगू सिंह निवासी ग्राम गाजीपुर थाना नूरपुर और सुनील पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम बल्लानंगला पट्टी थाना स्योहारा बताए। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पकड़े गए आरोपी काफी दिनों से मिलावटी शराब बनाकर बेचने का काम कर रहे थे। शराब में यूरिया मिलाकर शराब की तिव्रता बढ़ा देते थे। वह बीयर की बोतलों में कोल्डड्रिंक मिला देते थे और देशी शराब के खाली पव्वों में नकली शराब भरकर उन पर कंपनी का लेबल चिपका देेते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों में से दो एक शराब की दुकान के सेल्समैन हैं। वह मिलावटी शराब की बिक्री करने का काम करते थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी ठेकों पर भी बिकती है मिलावटी शराब
मिलावटी शराब को सरकारी ठेकों पर भी खूब बेचा जा रहा है। शराब के सेल्समैन ही इस धंधे में लगे हैं और सरकारी शराब के नाम पर लोगों को मिलावटी शराब बेचकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। मंगलवार की रात शराब बनाते पकड़े गए दो युवक भी एक शराब की दुकान पर सेल्समैन बताए जा रहे हैं। दोनों काफी दिनों से मिलावटी शराब का धंधा कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल के अनुसार शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed