फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wind blowing at 35 km per hour, electricity system failed

Bijnor News: 35 किमी प्रति घंटे से चली हवा, फेल हुआ बिजली सिस्टम

Wed, 19 Jun 2024 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Wind blowing at 35 km per hour, electricity system failed
बिजनौर के ग्राम गजरौला ​शिव में तेज हवा से पेड़ ​गिरने से टूटा विद्युत पोल।
गजरौरा शिव में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से तीन गांवों बिजली गुल
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड फीडर में तकनीकी फाल्ट से कई घंटे रही विद्युत कटौती

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंगलवार को 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के आगे विद्युत आपूर्ति का सिस्टम भी फेल हो गया। गजरौला शिव कब्रिस्तान में खड़े यूकेलिप्टिस का पेड़ टूट कर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे बिजली के चार पोल टूट गए। तीन गांवों की आपूर्ति ठप रही।
बिजनौर शहर और देहात में फाल्ट आदि होने से कटौती रही। देहात में बिजली नहीं मिलने से किसान और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि हवा से आपूर्ति सुचारू में बाधा आई। नजीबाबाद के बुखारा बिजलीघर से निकलने वाले फीडर की लाइन में खराबी आने से सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कटौती रही। कई बार बीच में लाइन लगाई, परंतु लाइन में फाल्ट आदि से आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

गजरौला शिव में मंगलवार सवेरे से चल रही तेज हवा से गजरौला शिव कब्रिस्तान में खड़े यूकेलिप्टिस का पेड़ टूट कर बिजली की 11 हजार लाइन पर गिर गया। इससे बिजली के चार पोल टूट गए। इस कारण गजरौला शिव, मुकीमपुर धर्मसी व झलरा सहित तीन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। फील्ड स्टाफ पोल सही करने में लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



झालू बिजलीघर के केबल बॉक्स में लगी आग



झालू। झालू बिजलीघर के इनकमिंग केबल बॉक्स में दोपहर बारह बजे अचानक आग लगने से क्षेत्र में करीब 12 गांवों की पांच घंटे बिजली ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता अमरनाथ रोहनियार ने कहा कि झालू बिजली घर केबिल बॉक्स में अचानक आग लगने से आपूर्ति बाधित रही। उसे सही कराकर आपूर्ति को सुचारू कराया।



कंभौर बिजलीघर पर किसानों ने किया प्रदर्शन
कई दिनों से कृषि फीडर पर शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को कंभौर बिजलीघर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। विद्युत कर्मियों को अपने बीच धूप में बैठा लिया। किसानों ने कहा कि भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर हैं। किसान ओमवीर सिंह, आकेंद्र सिंह, मूला सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, लाल सिंह, सतेंद्र सिंह ने शेड्यूल के अनुसार शाम के समय कृषि फीडरों को बिजली आपूर्ति करने की मांग की। बाद में बड़े अफसरों से फोन पर बिजली शेड्यूल से देने के आश्वासन पर किसान शांत हुए और वापस लौट गए। धरने पर विजेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, माेनू सिंह, राजेंद्र पूर्व प्रधान, सुधीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed