फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will work to create employment in education and medicine: Chandan Chauhan

शिक्षा और चिकित्सा में रोजगार सृजित करने का करेंगे काम : चंदन चौहान

Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Will work to create employment in education and medicine: Chandan Chauhan
-गठबंधन के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा गठबंधन के बिजनौर लोकसभा प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि वह बड़े भाग्यशाली है। क्योंकि इस गठबंधन में यहां की जनता ने उनके पिता संजय चौहान को सांसद चुना था। उनके उत्तराधिकारी के रूप में आगे बढ़ेंगे। सभी को साथ लेकर लोकसभा क्षेत्र में विकास कराया जाएगा।
विधायक चंदन सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा को बढ़ावा देने और रोजगार को सृजित करने का कार्य करेंगे। जनपद में पर्यटन की बहुत संभावनाएं है। सभी के साथ रहकर जिले को खुशहाल बनाने का काम किया जाएगा। बिलाई चीनी मिल के बकाया भुगतान के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि जल्द ही पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करेंगे। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और किसानों की समस्याओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन

चांदपुर चीनी की घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। इससे पूर्व पहले एक सभागार में कार्यकर्ताओं सम्मेलन हुआ। यहां दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं ने साथ अगली रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही विधायक चंदन चौहान का स्वागत किया। गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
पूर्व परिवहन मंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया, पूर्व सांसद भारतेंद्र्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी, रालोद जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, डॉ. नीरज चौधरी, चेयरमैन लोकेंद्र चौधरी, अनुप वाल्मीकि, धीर सिंह, महावीर सिंह, ज्ञानेंद्र आदि उपस्थित रहे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed