फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will provide relief from cannibal Guldar in two weeks: Conservator of Forests

नजीबाबाद - नरभक्षी गुलदार से दो सप्ताह में दिलाएंगे राहत : वन संरक्षक

Fri, 04 Aug 2023 10:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 04 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Will provide relief from cannibal Guldar in two weeks: Conservator of Forests
- नगर के वालिया होटल में हुई वनाधिकारियों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

- गुलदार प्रभावित क्षेत्र से चिह्नित 12 हॉट स्पाट के माध्यम से की जा रही निगरानी
फोटो-04एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने नरभक्षी गुलदार से दो सप्ताह के भीतर मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने गुलदार प्रभावित क्षेत्र से चिह्नित 12 हॉट स्पाट के माध्यम से गुलदार को नियंत्रण करने के वनाधिकारियों को निर्देश दिए।
नगर के वालिया होटल में लखनऊ से आए प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने नरभक्षी गुलदार के आतंक से क्षेत्र को मुक्त कराने के लिए मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर के वनाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एसडीएम रम्या आर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में मीडिया और किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात में प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि विभाग ने गुलदार प्रभावित 12 हॉट स्पॉट चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट पर मचान बनाने के साथ लाइव बैट के माध्यम से नरभक्षी गुलदार को चिह्नित कर उसे ट्रैंकुलाइज कर सुदूर वन क्षेत्र में पहुंचाने की योजना है।उन्होंने 15 दिन के भीतर क्षेत्र को नरभक्षी गुलदार के आतंक से मुक्त कराने का आश्वासन दिया। सुधीर कुमार ने बताया कि पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगाई गई है ताकि वे हिंसक गुलदार की प्रवृत्ति को परखकर हिंसक होने के कारणों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरभक्षी को खोजने के लिए बनाई टीम
नरभक्षी गुलदार सहित अन्य गुलदारों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए वन विभाग ने बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ के वनाधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित की है। वन विभाग ने वर्तमान में पर्याप्त वन संसाधन उपलब्ध होने तथा अत्याधुनिक ड्रोन के माध्यम से नरभक्षी गुलदार को जल्द खोज निकालने का दावा किया।


वनाधिकारियों को हमले रोकने को दिए निर्देश
प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार शर्मा ने मुख्य वन संरक्षक मेरठ जोन एनके जानू, मुख्य वन संरक्षक बरेली जोन विजय सिंह, अपर मुख्य प्रमुख वन संरक्षक वी प्रभाकर, वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चंद्रा और जनपद के वनाधिकारियाें के साथ बैठक कर गुलदार से हो रही जनहानि को तत्काल प्रभाव से रोकने के संबंध में निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार राजकुमार, डीएफओ बिजनौर आरके सिंह, एसीएफ ज्ञान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed