{"_id":"5755c78c4f1c1b761f9c57a5","slug":"will-not-tolerate-neglect","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में कई बार मांग करने के बावजूद किसानों की लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एक बार फिर ज्ञापन सौंपा।
भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। एसडीएम कार्यालय के समक्ष कुछ देर मीटिंग की गई।
विजय सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन ने किसान की ताकत को अब तक नहीं पहचाना है। यही कारण है कि सरकार और अधिकारी किसानों की समस्याओं के निस्तारण में टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि यदि प्रशासन एक माह के भीतर किसानों की लंबित समस्याओं को नहीं निपटाता, तो भाकियू भानू गुट आंदोलनात्मक कदम उठाएगा। बैठक उपरांत एसडीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने, गन्ना मूल्य भुगतान 290 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मय ब्याज देने, नांगल से चंदक तक नहर पटरी मार्ग पक्का बनवाने, साहनपुर-बिजौरी मार्ग बनवाने, नहरों में पानी टेल तक पहुंचवाने, मेडिकल कॉलेज नजीबाबाद से पांच किलोमीटर की परिधि में बनवाने सहित कई मांगें की गईं। इन मांगों काे जल्द पूरा कराने पर जोर दिया गया। ज्ञापन सौंपने वाले कार्यकर्ताओ में वीर सिंह, रणधावा सिंह, रामकुमार, अतर सिंह, शिवकुमार, मामराज सिंह, छतरपाल, आदि शामिल रहे।