{"_id":"58b3210a4f1c1bbe568310be","slug":"will-not-release-the-mahapanchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहाई नहीं हुई तो करेंगे महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहाई नहीं हुई तो करेंगे महापंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने कानपुर के भाकियू अध्यक्ष और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि 28 फरवरी तक दोनों को रिहा नहीं किया गया, तो एक मार्च को जनपद बिजनौर से भाकियू कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कानपुर महापंचायत में पहुंचेंगे।
भाकियू की बैठक शिवलोकपुरम में जिला उपाध्यक्ष विनोद परमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। किसान नेताओं ने क्षेत्रीय किसानों की समस्या के साथ कानपुर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बाद भाकियू के अध्यक्ष निरंजन राजपूत और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विशाखा को गिरफ्तार करने पर रोष व्यक्त किया। विनोद परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भाकियू के दोनों नेताओं की गिरफ्तारी कर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 28 फरवरी 2017 तक दोनों को रिहा नहीं किया गया, तो जनपद बिजनौर के किसान एक मार्च को कानपुर में होने वाली महापंचायत में भाग लेंगे। किसानों ने कानपुर महापंचायत के लिए जनसंपर्क अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू करने का भी निर्णय लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव-गांव में जनसंपर्क के बाद किसान मंगलवार को दोपहर सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। महेंद्र सिंह के संचालन में हुई बैठक में चौधरी वीर सिंह, ठाकुर कृष्णपाल, रेवती सिंह पाल, कमलवीर, ओमपाल गहलोत, इनामुल्ला खां, सतपाल सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।