फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will be able to search the night shelters of the district on Google Map

Bijnor News: गूगल मैप पर खोज सकेंगे जिलेभर के रैन बसेरे

Sat, 24 Dec 2022 05:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 05:30 AM IST
सार

बिजनौर जनपद में अब ठंड में लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। गूगल मैप पर भी अब रैन बसेरा खोजे जा सकेंगे रैन बसेरों में पानी जल और बिजली की भी व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
Will be able to search the night shelters of the district on Google Map
नगर निगम के रैन बसेरा के बाहर बैठा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रात गुजारने के लिए आसरा ढूंढने को अब भटकना नहीं पड़ेगा, सिर्फ एक क्लिक पर ही शेल्टर होम की लोकेशन मिल जाएगी। दरअसल जिलेभर के 23 रैन बसेरों की जानकारी और लोकेशन को गूगल पर अपलोड कर दिया गया है। जिससे गूगल मैप पर ही शेल्टर होम खोजा जा सकेगा। पहली बार ही जिले में यह नई व्यवस्था बनी है।
विज्ञापन


जिलेभर के अलग अलग शहरों में 23 रैन बसेरे बनाए गए हैं। इनमें शुक्रवार की रात तक 177 लोगों ने ठहराव किया। निकायों की ओर से इन शेल्टर होम की व्यवस्था की गई है। जिनमें बिस्तर, अलाव, पेयजल भी मुहैया हो रहा है।
विज्ञापन


बीते सालों में रैन बसेरे बना तो दिए जाते थे, लेकिन इनकी लोकेशन की सही जानकारी तमाम लोगों को नहीं मिल पाती थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए इस बार तकनीक का सहारा लिया गया। जिला प्रशासन की ओर से गूगल मैप पर इनकी लोकेशन अपलोड की जा चुकी है। गूगल ने भी सत्यापन कर लिया है। जिसके बाद से गूगल मैप पर इन रैन बसेरों की खोज की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की गलियों या सड़कों पर यूं ही भटकने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल फोन पर गूगल में सर्च करते ही जिले के सभी रैन बसेरों की लोकेशन एक ही क्लिक पर मिल जाएगी।


जिले में 23 रैन बसेरे बनाए गए हैं। सभी में समुचित व्यवस्था की गई है, इस बार सभी रैन बसेरों की लोकेशन को गूगल पर अपलोड कर दिया गया है। जिसका फायदा यह होगा कि गूगल मैप पर ही इन्हें खोजा जा सकेगा। यात्रियों या अन्य निराश्रित को आसानी से जानकारी मिल जाएगी। -अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed